राजधानी में फिर टुटा सूने मकान का ताला, चोरों ने किया जेवरात व अन्य सामानों पर हाथ साफ
रायपुर। राजधानी के दो सूने मकानों का ताला तोड़कर सोने,चांदी के जेवर तथा इलेक्ट्रानिक वायर सहित अन्य सामान चोरी कर लेने की रिपोर्ट थाने में दर्ज करायी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार कालीबाड़ी कोतवाली निवासी देवेन्द्र कुमार साहू 26 वर्ष ने डीडीनगर थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि 27 अप्रैल को रात 11 बजे चंगोराभाठा आशादीप स्कूल के पास डीडीनगर में प्रार्थी के जीजा के सूने मकान का ताला तोड़कर आलमारी में रखा सोने,चांदी के जेवर अनुमानित कीमत 35 हजार रुपये को किसी ने चोरी कर लिया।
इसी तरह नई बस्ती राजातालाब सिविललाईन निवासी कपिल तवार 35 वर्ष ने सिविललाईन थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि एलआईजी 01 शंकर नगर स्थित प्रार्थी के निर्माणाधीन मकान का किसी ने ताला तोड़कर 10 बंडल इलेक्ट्रानिक वायर एवं 03 नग ग्लेण्डर मशीन को चोरी कर लिया। घटना की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 380,457 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।




