राजधानी में फिर टुटा सूने मकान का ताला, कमरे के अंदर से टीवी, फ्रीज, मिक्सी सहित एनी समान चोरी
रायपुर। सूने मकान का ताला तोड़कर कमरे के अंदर रखे टीवी, फ्रीज, मिक्सी सहित अन्य सामान चोरी करने की रिपोर्ट उरला थाने में दर्ज की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ईतवारी बाजार बिरगांव निवासी वेदराम वर्मा, 53 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी के मकान का ताला तोड़कर 11 से 12 मार्च के मध्य किसी ने कमरे में प्रवेश कर अंदर रखे टीवी, फ्रीज, मिक्सी, सेटअप बाक्स आदि चोरी कर लिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।




