राजधानी में एक बार फिर टुटा सुने मकान का ताला, सोने-चांदी के जेवरात सहित नगदी पार
रायपुर। सूने मकान का ताला तोड़कर सोने,चांदी के जेवरात सहित नगदी 10 हजार रुपये कुल करीब 1 लाख 90 हजार की चोरी होने की रिपोर्ट गुढय़ारी थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार सुकवारी बच्चन चौक गुढिय़ारी निवासी रोहनलाल जंघेल 46 वर्ष पिता टेमूराम जंघेल ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी अपने मकान में ताला लगाकर परिवार समेत 9 जून से 18 जून 2020 के मध्य बाहर गया हुआ था जब वापस आया तो मकान में लगा ताला टूटा हुआ था व कमरे के समान इधर-उधर बिखरा पड़ा था किसी आलमारी खोलकर बैग में रखे सोने,चांदी के जेवरात सहित नगदी 10 हजार रुपये कुल करीब 1 लाख 90 हजार रुपये की चोरी कर लिया है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर आस-पास लगे सीसी केमरा फुटेज की जांच में लगी है।




