नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

प्रेमी जोड़े ने पेड़ पर फांसी लगाकर की आत्महत्या, मर्ग कायम कर जाँच में जुटी पुलिस

 प्रेमी जोड़े ने पेड़ पर फांसी लगाकर की आत्महत्या, मर्ग कायम कर जाँच में जुटी पुलिस
Share

कोंड़ागांव। जिले के विश्रामपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रेमी युगल यशवंत मरकाम निवासी ओड़कापारा (बडेराजपुर) व युवती युष्मिता मरकाम निवासी ग्राम हात्मा के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसकी जानकारी दोनो के परिवार वालो को भी नहीं थी। उक्त प्रेमी युगल के द्वारा पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। 
 
 
मिली जनाकारी अनुसार युवक रात में यशवंत अपने गांव से दूर ग्राम हात्मा पहुंचकर युवती युष्मिता मरकाम से मिलकर दोनो युवक-युवती ने ग्राम हात्मा मानिकपुर चौक के पास एक आम पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। ग्रामीणों ने पेड़ पर फांसी में दो लोगों को लटकता देख तत्काल घटना की सूचना ग्राम सरपंच व आस-पास के ग्रामीणों को दिया गया। जिसके उपरांत युवती की पहचान युष्मिता मरकाम के रूप में होने पर परिजनों के द्वारा विश्रामपुरी थाने में सूचित किया।
 
 
विश्रामपुरी थाना प्रभारी भापेंद्र साहू बतया कि दोनों मृतकों के परिजनों के समक्ष शव पंचनामा कर पोस्टमार्टम उपरांत शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। आत्महत्या का कारण प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग हो सकता है। मर्ग कायम करते हुये मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


Share

Leave a Reply