प्रेमी जोड़े ने फांसी लगा कर की आत्महत्या, परिजनों को मिली सड़ी हुई लाश
धमतरी| प्रेमी जोड़े अक्सर किसी न किसी तरह से चर्चो पर बने होते है और जब प्यार सर चढ़ कर बोलने लगता है तो वह कुछ भी करने को उतारू हो जाते है| इसी कड़ी में धमतरी जिले से एक खबर सामने आ रही है की एक प्रेमी जोड़े ने जंगल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वनरक्षक जब जंगल में गश्त के लिए निकले तब इसका पता चला। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया।
जानिए पूरी खबर-
आपको बता दे की यह पूरा मामला छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड ब्लाक के ग्राम मोहेरा जंगल का है। पुलिस ने बताया कि सोमवार को वन विभाग के वनरक्षक मनोज कुमार गायकवाड जंगल में गश्त कर रहा था इस। दौरान बीट क्रमांक- 17 में उसे जंगल में जगह धुआं उठाते दिखा। वह आग बुझाने के लिए गया तो देखा कि करीब सौ मीटर ऊपर तर्रा देवी पहाड़ी के घने जंगल में एक युवक-युवती फांसी पर लटके हुए हैं।
कुरु पेड़ पर दुपट्टे के सहारे प्रेमी जोड़ा फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। बताया गया है कि लाश करीब 8 दिन पुरानी होने के कारण सड़ गई थी। जिससे बदबू उठ रही थी, तत्काल वनरक्षक ने जंगल से आकर इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। इसके बाद मगरलोड पुलिस को इसकी खबर की गई। उधर घटना की खबर लगते ही गांव में सनसनी फैल गई है। मंगलवार सुबह पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया है। आत्महत्या का कारण अज्ञात है।
ऐसे हुई पहचान-
एसआई सुभाष लाल ने बताया कि दोनों मृतकों की शिनाख्त कर ली गई है। युवक नारायण राम (22) गरियाबंद जिले के ग्राम बिरोडार का रहने वाला था और युवती सुरुज कुमार ग्राम बम्हनी निवासी थी। मृतक के पर्स में पासपोर्ट फोटो और 10 रुए भी मिला है। फोटो के आधार पर दोनों की पहचान हुई। इसके बाद उनके परिजनों को सूचना दे गई है। मृतिका सुरुज कुमार के परिजनों ने बताया कि सप्ताह भर पहले वह अपने रिश्तेदार के घर ग्राम पेंड्रा में शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गई थी। लेकिन, वह लौटकर वापस नहीं आई। इसी तरह युवक नारायण साहू घर से बिना बताए निकला था। रात में जब वह घर नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला।




