प्रेमिका की हत्या कर फांसी पर झूल गया प्रेमी, जानिए आखिर क्या है पूरा मामला
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक ह्रदय विदारक खबर प्रकाश में आई हैं। यहा एक प्रेमी ने अपने प्रेमिका को धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया फिर वह फाँसी लगातार आत्महत्या कर ली।
दोनों बचपन से एक-दूसरे से प्रेम करते थे, लेकिन एक ही गोत्र का होने के कारण उनके परिवार शादी के लिए तैयार नहीं थे। दोनों का घर 100 कदम की दूरी पर था। देर रात सत्तू कुल्हाड़ी लेकर बसंता के घर पहुंचा और उसकी हत्या कर दी। इसके बाद सत्तू घर लौटा और पास ही पेड़ पर फंदा लगाकर खुद की भी जान दे दी। सुबह उसका शव पेड़ से लटकता हुआ मिला।
बताया जा रहा है, कि सत्तू की शादी हो चुकी थी, लेकिन उसने अपनी पत्नी को छोड़ दिया था। जबकि बसंता का 5 महीने पहले ही तलाक हुआ था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।




