मप्र की चुनाव आयोग ने उपचुनाव की तारीख का किया ऐलान, पढ़े इससे जुड़ी पूरी खबर
भोपाल। चुनाव आयोग की बैठक में उप चुनाव की तारीख पर मुहर लग गई है। केंद्रीय चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने 28 सीटों पर होने वाले मप्र उपचुनाव की तारीख की घोषणा करते हुए बताया कि 3 नवम्बर को वोटिंग होगी व 10 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए चुनाव आयोग उम्मीदवार से नामांकन पत्र, शपथ पत्र और नामांकन को लेकर सिक्युदरिटी मनी ऑनलाइन ही जमा करा रहा है।
28 सीटों पर उपचुनाव-
मध्य प्रदेश मैं 28 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने हैं। प्रदेश मैं 10 मार्च को कांग्रेस के 22 विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए थे। इसके बाद कांग्रेस की कमलनाथ सरकार अल्पमत मैं गिर गई। सभी 22 विधायक कांग्रेस के बागी ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक है।
पढ़ें : BIG BREAKING: मरवाही विधानसभा उप चुनाव की तारीख का ऐलान, जाने कब होंगे चुनाव और कब आएंगे नतीजे
2 जुलाई को बड़ा मलहरा से कांग्रेस विधायक प्रदयुम्न सिंह लोधी और 7 जुलाई को नेपानगर से कांग्रेस विधायक सुमित्रा देवी कसडेकर ने भी कांग्रेस का साथ छोड़ भाजपा ज्वाइन कर ली। 23 जुलाई को मांधाता विधायक ने भी कांग्रेस से दूरी बना ली। इस तरह अभी तक 25 विधायकों ने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया है. वहीं दो विधायकों का निधन हो गया है।








