छत्तीसगढ़ महतारी की महाआरती किसानों के द्वारा संपन्न
बलोदा| बलोदा बाजार जिला ग्राम पंचायत रीको कला विकासखंड कसडोल का पहला धान खरीदी केंद्र है जहां किसानों द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी की महाआरती से संपन्न हुआ, मुख्यमंत्री माननीय श्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप राज्य शासन द्वारा विपणन वर्ष 2020- 21 , 1 दिसंबर को धान खरीदी का शुभारंभ हुआ है। ग्राम पंचायत रीकोकला में नवगठित प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति और धान उपार्जन केंद्र खोला गया पिछले वर्ष ग्राम पंचायत रीकोकला में धान उपार्जन केंद्र खोलने की मांग को लेकर किसानों के द्वारा रोड तक की लड़ाई लड़ी गई थी परंतु कुछ कारणवश ना खुलने के कारण छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी ने इस वर्ष नवगठित सहकारी साख समिति एवं धान उपार्जन केंद्र खोलने की सौगात दी जिसके लिए रीकोकला गांव एवं आसपास के किसान भाइयों ने माननीय मुख्यमंत्री जी का आभार जताया। आज छत्तीसगढ़ महतारी की महा आरती में श्री वासुदेव अवस्थी, श्री रतन डड़सेना, राजीव अवस्थी कांग्रेस नेता संतोष दीवान खोलबहरा राम ठाकुर जनपद सदस्य नैंन सिंह नेताम दुर्गा प्रसाद नायक सरपंच चमरू निषाद राम माखन डड़सेना मिलुबैगा रामचरन डड़सेना ,सुनील दीक्षित, सुरीत साहू आदि किसान भाई शामिल हुए।





