BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

झाड़-फुक से संतान प्राप्ति का झांसा नौकरानी ने मालकिन से ऐंठ लिए लाखो रुपयें, पढ़े पूरी खबर...

झाड़-फुक से संतान प्राप्ति का झांसा नौकरानी ने मालकिन से ऐंठ लिए लाखो रुपयें, पढ़े पूरी खबर...
Share

धमतरी| छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है जहां एक महिला को झाड़-फुक से संतान प्राप्ति का झांसा नौकरानी ने लाखो रूपये हड़प लिए| जी हाँ बता दे की तंत्र मंत्र के जरिए नुकसान पहुंचाने का डर दिखाकर शहर में एक महिला पर्यवेक्षक से करीब 35 लाख रुपये ठगी का मामला सामने आया है| महिला की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है|


पढ़े पूरा मामला-
आपको बता दे की यह मामला शहर के रामपुर वार्ड का है| पुलिस ने बताया कि श्री दत्त कॉलोनी में रहने वाली महिला बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक सरिता कुशवाहा के घर बस्ती की ही एक महिला झाड़ू पोछा लगाने का काम करती है| महिला सरिता कुशवाहा का कोई संतान नहीं है इस कारण कामवाली महिला बासन बाई ने उन्हें तंत्र मंत्र के जरिए उन्हें संतान सुख मिलने की बात कही| साथ ही उसके पति पर मंडरा रहे अनिष्ट की खतरे को भी दूर करने की बात कही| उसके झांसे में आकर महिला सरिता कुशवाहा ने तांत्रिक क्रिया कराने की बात मान ली| इसके बाद कामवाली महिला के कहे अनुसार इस तांत्रिक विद्या में खर्च के नाम पर लाखों रुपए की मांग की| कभी पूजा कराने के नाम पर उनसे पैसा की डिमांड करते थे तो कभी देवी स्थल में चढ़ाने के लिए सोने चांदी के जेवरात मंगवाते थे| इस तरह सरिता कुशवाहा से करीब 35 लाख रुपए नकद तथा 2 लाख 71 हजार रुपए कीमत के सोने-चांदी के जेवरात लेकर धोखाधड़ी की है|

महिला को इस धोखाधड़ी का जब एहसास हुआ तो उन्होंने यह बात अपने पति ठेकेदार रामभवन कुशवाहा को बताई। पश्चात सिटी कोतवाली पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई पुलिस ने आरोपी महिला बसंती बाई समेत अन्य लोगों के खिलाफ धारा 386, 420 ,34 के तहत मामला पंजीबद्ध कर बसंती बाई और एक अन्य महिला को गिरफ्तार कर लिया है । अन्य आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है।
 


Share

Leave a Reply