पीलिया के रोकथाम में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर बड़ी कार्यवाई: राजधानी में पीलिया के 57 मरीज़ों की हुई पुष्टि
रायपुर। छत्तिसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर मिल रही है की पीलिया के रोकथाम में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्यवाही की गई है। मिली जानकारी के अनुसार निगम आयुक्त ने जोन 5 के आयुक्त सहित जोन 7 के अधिकारियों का ट्रांसफर किया है आपको बता दें कि इन इलाकों में पीलिया फैलने के कारण अधिकारियों पर कार्यवाही की गई है। जोन 5 के आयुक्त को मुख्यालय में अटैच कर दिया गया है साथ ही जोन 7 के अधिकारी को उद्यानिकी विभाग भेज दिया गया है।

बता दे कि रायपुर के आमापारा, महामाया पारा, चूणामणि वार्ड में पीलिया के 57 मरीज़ों की पुष्टि हो चुकी है जिनका उपचार जारी है। कोरोना वायरस के कहर के बीच राजधानी रायपुर के लोगों के लिए पीलिया की दोहरी मार है। हर साल इन्ही इलाकों में पीलिया का फैलाव होता है एवं इस साल भी पीलिया इन इलाकों में तेजी से फैला है।




