BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

शहीद गणेश राम कुंजाम के नाम हुआ प्राथमिक शाला गिधाली

 शहीद गणेश राम कुंजाम के नाम हुआ प्राथमिक शाला गिधाली
Share

कांकेर। जिला प्रशासन चारामा तहसील के ग्राम गिधाली की प्राथमिक शाला का नामकरण शहीद गणेश राम कुंजाम के नाम पर कर दिया गया है। शहीद गणेश राम कुंजाम गिधाली गांव के ही रहने वाले थे। उन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा इसी प्रायमरी स्कूल से हासिल की थी। भारत-चीन सीमा पर गलवान घाटी में बीते माह देश की सीमा की रक्षा करते हुए कुंजाम शहीद हो गए थे।

मुख्यमंत्री की घोषणा के परिपालन में शासन द्वारा ग्राम गिधाली की प्राथमिक शाला का नाम अब शहीद गणेश राम कुंजाम शासकीय प्राथमिक शाला किए जाने की के साथ विद्यालय भवन के सामने दीवार पर इसे विधिवत लेखन भी करा दिया गया है। शहीद गणेश राम कुंजाम के नाम से वाली इस प्राथमिक शाला का नवीनीकरण भी कराया जा रहा है। 

मुख्यमंत्री भपूेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के इस वीर सपूत की शहादत का सम्मान करते हुए गिधाली की प्राथमिक शाला का नाम शहीद गणेश राम कुंजाम के नाम किए जाने की घोषणा की थी। कलेक्टर ने प्राथमिक विद्यालय के साथ ही माध्यमिक विद्यालय भवन का भी रंग-रोगन कराए जाने के साथ ग्राम गिधाली में शहीद गणेश राम कुंजाम की स्मृति में पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत कुर्रूटोला के सरपंच, एसडीएम चारामा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, बीएमओ, तहसीलदार चारामा और जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उपस्थित थे। 

 



Share

Leave a Reply