महापौर ने वर्ष 2018 -19 के बड़े बकायेदारों पर तत्काल कार्यवाही करने के दिए निर्देश
रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर ने नगर निगम नगरीय नियोजन एवं भवन अनुज्ञा विभाग के अध्यक्ष कुमार मेनन की विशेष उपस्थिति में नगर निवेष विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय कार्यो की समीक्षा कर अधिकारियों को निगम हित में आवश्यक निर्देश दिये।
महापौर ढेबर ने नगर निवेष विभाग के अधिकारियों को वर्ष 2019-20 के दौरान नगर निगम के नगर निवेष विभाग द्वारा जिन बकायेदारों पर कार्यवाही की गई है उसकी सूची बनाकर तत्काल प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। महापौर ने निगम के राजस्व हित में वर्ष 2018 -19 के बडे बकायेदारों पर अभियान चलाकर तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश नगर निवेष विभाग के संबंधित अधिकारियों को दिये। महापौर ढेबर ने बैठक के दौरान वर्ष 2019-20 के निगम नगर निवेष विभाग के सबसे बडे बकायेदार मेसर्स एएसए कंपनी प्रबंधन पर अगले 3 दिनों के भीतर कार्यवाही करने के निर्देश नगर निवेष विभाग के अधिकारियों को दिये।
READ : CORONA UPDATE : रायपुर में 44 नए कोरोना संक्रमित समेत प्रदेश में 70 और नए मरीजों की हुई पहचान
बैठक में नगर निवेष विभाग के अधिकारियों ने महापौर ढेबर एवं नगरीय नियोजन और भवन अनुज्ञा विभाग अध्यक्ष मेनन को बताया कि होर्डिंग कंपनी के सदस्यों ने वर्ष 2018-19 की बकाया राषि का भुगतान माह अगस्त 2020 में करने एवं 2019 -20 की बकाया राषि का भुगतान लॉकडाउन होने के कारण किष्तो में करने को स्वीकृति देने की मांग की है। महापौर ढेबर ने नगरीय नियोजन एवं भवन अनुज्ञा विभाग की अगली बैठक में उक्त मांग को चर्चा एवं विचार विमर्ष हेतु एजेण्डे में नियमानुसार निगम हित में निर्णय लेने हेतु रखा जाना सुनिश्चित करने के निर्देश नगर निवेष विभाग के अधिकारियों को दिये।




