महापौर ने पीलिया प्रभावित बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियो को दिए गए निर्देश
रायपुर। नगर निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर ने रायपुर के पीलिया से प्रभावित आमापारा स्वीपर कॉलोनी का निरीक्षण करते हुए लोगों से चर्चा कर पेयजल आपूर्ति एवं स्वास्थ्य की जानकारी ली और निगम जोन-5 अधिकारियो को लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने हेतु वहां पाइप लाइन बदलने के कार्य को तेजी से जल्दी गुणवत्ता के साथ पूर्ण करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए| महापौर ढेबर ने जल विभाग के अधिकारियो को पीलिया प्रभावित मोहल्ले में स्वच्छ पेयजल की लोगो को निरंतर आपूर्ति को पहली प्राथमिकता देने के निर्देश दिए इस दौरान उनके साथ पार्षद बंटी होराजी, पूर्व पार्षद गोवर्धन शर्मा भी उपस्थित थे।




