BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

महीनों से बंद दुकानों के शटर खुलने से व्यापारियों ने ली राहत की सांस, लॉकडाउन 4 में मिली है कई तरह की छूट

महीनों से बंद दुकानों के शटर खुलने से व्यापारियों ने ली राहत की सांस, लॉकडाउन 4 में मिली है कई तरह की छूट
Share

रायपुर। देशभर में आज से लॉकडाउन-4 की शुरूआत हो गई है। लेकिन यह लॉकडाउन कई मायनों में अब तक पूरे हो चुके लॉकडाउन से काफी हद तक अलग है। इसमें कई तरह की बंदिशों के साथ ही कई बिंदुओं पर छूट भी दी गई है। 

केन्द्रीय गृहमंत्रालय से कल ही लॉकडाउन-4 के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी हो चुका है। इसमें कई बिंदुओं पर जहां छूट दी गई है तो वहीं अधिकांश महत्वपूर्ण बिंदुओं खासकर सार्वजनिक परिवहन सेवा और भीड़भाड़ वाले इलाकों को पूरी तरह से बंद रखे जाने पर जोर दिया गया है। लॉकडाउन-4 के लिए जो दिशा-निर्देश जारी हुआ है उसमें कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर छूट दी गई है। स्वास्थ्य सेवाएं, दवा, दूध, सब्जी, फल, पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी की दुकानों को जहां रोजाना खुलने की छूट मिली है तो वहीं सोमवार से शुक्रवार तक राशन दुकानें, किराना स्टोर, कृषि संबंधित दुकानें, टू-फोर व्हीलर सर्विसिंग, इलेक्ट्रिशियन, आईटी, मिठाई, बेकरी, सभी किराना दुकानें, कारपेंटर, प्लंबर, एसी मैकेनिक, सभी प्रकार की रिपयेरिंग, कार वॉश की दुकानें, मटन, मुर्गा, मछली, अंडा, पानी, वॉटर केन, डेयरी को शनिवार-रविवार को छोड़कर सप्ताह के शेष दिनों में खोला जा सकता है। वहीं सोमवार से गुरूवार के बीच कपड़ा, जूता, हार्डवेयर, पेंट, टाइल्स, सीमेंट, लोहा की दुकानें खोली जा सकती है। मंगलवार से शुक्रवार के मध्य सोने-चांदी की दुकानें, इलेक्ट्रिकल्स, चश्मे, स्टेशनरी, पंखा, वॉटर फि ल्टर, आरओ की दुकानें खोली जा सकती है। इसी प्रकार मंगलवार-गुरुवार तक टीवी, एसी, फ्रि ज, वॉशिंग मशीन, मोबाइल, जनरल स्टोर, मनिहारी, अगरबत्ती, स्पोट्र्स, खिलौने, टेलर की दुकानें।बुधवार-गुरुवार तक फर्नीचर और फूल, बर्तन, सूटकेस, बैग, पैकिंग मटेरियल की दुकानें। गुरुवार-शुक्रवार तक दो, तीन और चार पहिया के साथ भारी वाहनों के शो रूम खोले जा सकतेे हैं। इस छूट का आज राजधानी के बाजारों में भी असर दिखा। कई दिनों से बंद व्यापारिक प्रतिष्ठानों के शटर खुलने के बाद जहां व्यापारियों ने राहत की सांस ली है तो वहीं आमजनों ने भी अब राहत ली है। महीनों से लंबित पड़े उनके कामकाज आज से शुरू हो गया है। निर्माणाधीन मकानों का काम भी आज से शुरू हो गया है। शहर के कई इलाकों में खुले दुकानों से लोगों के चेहरों पर भी अब राहत की मुस्कान दिख रही है।


Share

Leave a Reply