BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

मौसम विभाग ने चार दिनों के लिए जारी किया यलो अलर्ट, राज्य में एक-दो स्थानों पर भारी से अतिभारी बारिश के आसार

मौसम विभाग ने चार दिनों के लिए जारी किया यलो अलर्ट, राज्य में एक-दो स्थानों पर भारी से अतिभारी बारिश के आसार
Share

रायपुर। मौसम विभाग ने आने वाले चार दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया है। इस दौरान प्रदेश में एक-दो स्थानों पर भारी से अतिभारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है वहीं अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। 

मौसम विभाग से जारी पूर्वानुमान की माने तो एक द्रोणिका मध्य पाकिस्तान से पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक, दक्षिण पंजाब, हरियाणा, दक्षिणी उत्तरप्रदेश, झारखंड, उत्तर तटीय ओडिशा और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी से होते हुए 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इसके अलावा एक चक्रीय चक्रवाती घेरा दक्षिण पूर्व उत्तरप्रदेश और इसके आसपास के इलाकों में 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर बनी हुई है। एक दूसरा चक्रवाती घेरा उत्तर ओडिशा और इसके आसपास के इलाकों में 2.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर और 5.8 किमी ऊंचाई पर स्थित है। इन मौसमी तंत्र को देखते हुए कल दिनांक 21 जून को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। मौसम विभाग ने इस दौरान राज्य के एक-दो स्थानों पर भारी से अतिभारी बारिश होने की भी संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है, ऐसे में अधिकतम तापमान में कोई विशेष अंतर नहीं होगा। 

इधर मौसम विभाग की वेबसाइड में आगामी तीन-चार दिनों के लिए यलो अलर्ट घोषित कर दिया गया है। इस दौरान राज्य में कहीं-कहीं पर भारी से अतिभारी बारिश हो सकती है। 


Share

Leave a Reply