BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

पीएम स्ट्रीट वेंडर योजना से लाखों फुटकर व्यापारी लाभांवित- उपासने

 पीएम स्ट्रीट वेंडर योजना से लाखों फुटकर व्यापारी लाभांवित- उपासने
Share

रायपुर। प्रधानमंत्री जनकल्याण योजना प्रचार प्रसार समिति का शुभारंभ वर्ष 2015 में दिल्ली के संस्थापक अध्यक्ष श्री पुष्पेश आर्य को प्रधानमंत्री नरेंद्र मादी की सहमति से बनाया गया था। उक्त योजना का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार एवं राज्य सरकारों द्वारा पीएम वेंडर स्ट्रीट (फुटकर व्यापारी) योजना के तहत फुटकर व्यापारियों को कामकाज के लिए धनराशि उपलब्ध कराना था। आज पीएम मोदी के नेतृत्व में देश भर में पीएम स्ट्रीट वेंडर योजना के तहत लाखों फुटकर व्यापारी यथा रेहड़ी, पटरी पर ठेला लगाने वाले, सड़क किनारे सामान बेचने वाले, फेरी वाले, सब्जी वाले, फल दूध, पंचर दुकान, सैलून, सिलाई धोबी, पार्लर, अंडा, मछली सहित लगभग 50 प्रकार के व्यवसाय करने वालों को 184 योजनाओं का लाभ मिला। उक्त जानकारी प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान के राष्ट्रीय संस्थापक पुष्पेश आर्य द्वारा प्रदेश संयोजक नियुक्त किये जाने के अवसर पर प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में सचिदानंद उपासने ने दी।
उपासने ने पत्रकारवार्ता में बताया कि कोरोना वायरस कार्यकाल के दौरान पीपी किट बनाने की इकाई मात्र थी जिसमें लगभग 9 सौ कंपनी से 12 सौ कंपनी सेनेटाइजर एवं सामाजिक संस्था तथा महिला समूहों द्वारा मास्क निर्माण का कार्य किया जा रहा है। भारत में मोबाइल की दो कंपनियों से जो अब 84 कंपनी बन कर स्वदेशी वस्तुओं का विक्रय कर भारत को आत्म निर्भर बना रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में प्रदेश में उक्त योजना के तहत 300 जिलों में जन सुविधा काउंटर प्रारंभ कर घर घर जनजन तक हमारे कार्यकर्ता उक्त योजना को पहुंचाने के लिए कृत संकल्पित है। उक्त योजना के तहत फुटकर व्यापारी को लाभ लेने के लिए अपने आधार कार्ड वोटरकार्ड बैंक खाता एवं दो फोटो लगाकर आवेदन के साथ लोकसेवा केंद्र में जाकर दस्तावेजों को सत्यापित करवाने पर दस हजार रुपये की राशि सीधे हितग्राही के खाते में जमा होगी। 


Share

Leave a Reply