BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

थैला में रखे लाखों रुपये के सोना-चांदी के जेवर बस के सीट से पार, जांच में जुटी पुलिस

 थैला में रखे लाखों रुपये के सोना-चांदी के जेवर बस के सीट से पार, जांच में जुटी पुलिस
Share

रायपुर। थैला में रखे 150 ग्राम सोने का जेवर व 15 किलो 5 सौ ग्राम चांदी का जेवर को बस के सीट पर रखकर पेशाब करने गये व्यक्ति का लाखों रुपये की सोने चांदी से भरी थैला चोरी हो गया। घटना की रिपोर्ट गंज थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार पुजारी पारा बीजापुर निवासी मनोज चंद्राकर 31 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी 18 वर्षों से बीजापुर में मंजिसा ज्वेलर्स में नौकरी करता है। 25 फरवरी को पायल ज्वेलर्स नाहटा मार्केट से करीब 15.500 किलोग्राम चांदी के जेवर (बिछिया, पायल, अंगुठी, करधन, कडा आदि) कीमती 6,00000 रू. खरीदा तथा सत्यम ज्वलेर्स बुढापारा व सन एंड सन ज्वेलर्स सदर बाजार से करीब 150ग्राम सोने के जेवर (हार, चैन, लाकेट, बाली आदि) कीमती लगभग 5 लाख  रूपये खरीदा। इसके अलावा कुछ सोने चांदी के जेवर जो मैं पालिस कराने लाया था उसमें पालिस करवाया। सभी जेवर मैं एक थैले में रखा था। रात करीब 8/30 बजे मैं आटो से खालसा स्कूल के पास आया। वहां मनीष ट्रेवल्र्स की बस क्रं सीजी 07 ई 9007 जिसके वापसी का आनलाईन रिजर्वेशन गीदम से कराया था, के आने पर अपनी बर्थ में जेवर का थैला व अपना एक और थैला रखकर मैं पेशाब करने बस से उतरकर चला गया करीब 10 मिनट बाद वापस आया तो देखा जेवर वाला थैला बस में नही था। आसपास व बस में मौजूद सभी लोगों से जेवर के संबंध में पूछताछ करने पर कुछ पता नहीं चला। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 379 के तहत अपराध दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई है। 



Share

Leave a Reply