नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

चाकू की नोक पर बुजुर्ग महिला से लाखों की लूट, मामला दर्ज

चाकू की नोक पर बुजुर्ग महिला से लाखों की लूट, मामला दर्ज
Share

कांकेर। जिले के पखांजूर थाना अंर्तगत अकेली घर पर मौजूद बुजुर्ग महिला से बुधवार की शाम को दो नकाबपोशों ने लूटपाट की घटना को अंजाम देते हुए चाकू की नोक पर महिला के हाथ व मुंह को कपड़े से बांधकर कर सोने के जेवर सहित आलमारी में रखे 20 हजार रूपये नगद कुल 01 लाख 20 हजार रूपए की लूट की घटना को अंजाम दिया है। 


  घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना पखांजूर थानाक्षेत्र के शुभपल्ली वार्ड क्रमांक 05 का है, जहां की रहने वाले 73 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह घर पर अकेली रहती है। पति का एक वर्ष पूर्व देहांत हो गया है। उनकी तीन बेटियां है, जो अलग-अलग शहरों में अपने परिवार के साथ रहती हैं। घटना के वक्त शाम को वह अकेली घर में थी, इस दौरान दो अज्ञात आरोपी घर के अंदर दाखिल होकर दोनों आरोपियों ने चाकू दिखाकर शांत रहने बोला और गमछा से हाथ बांह बांध दिये। इसके बाद आरोपियों ने कंगन, टाप एवं एक सोने का चैन से उतार लिए साथ ही आलमारी में रखे 20 हजार रूपये नगद निकाल कर मौक से फरार हो गए। महिला ने जैसे-तैसे अपने हाथ खोले और पड़ोसी को घटना की जानकारी देकर उनकी मदद से थाना पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। बुजुर्ग महिला की शिकायत पर दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 392, 457, 34 के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया गया है।


Share

Leave a Reply