CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

रायपुर में बदमाशों के हौसले बुलंद: फैक्ट्री कर्मचारियों पर लूट के इरादे से बदमाशों ने किया चाकू से हमला

रायपुर में बदमाशों के हौसले बुलंद: फैक्ट्री कर्मचारियों पर लूट के इरादे से बदमाशों ने किया चाकू से हमला
Share

रायपुर। राजधानी रायपुर के औद्योगिक क्षेत्र सिलतरा चौकी अंतर्गत ग्राम सांकरा में लुटेरों ने 3 लोगों को चाकू मारकर घायल कर दिया। चाकूबाजी कांड में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। 

थाने से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात सिलतरा के ग्राम संकरा क्षेत्र में लूटपाट के इरादे से 3 लोगों को चाकू मारा गया है। फैक्ट्री क्रमिक अंजनी कुमार सिंह 24 वर्ष झारखंड निवासी फैक्ट्री से काम कर लौट रहे थे। तभी 3 बाइक सवार आकर लूटपाट के इरादे से नाकाम होने पर चाकू मार फरार हो गए। प्रार्थी मौके पर घायल हो गया। 

रामचंद्र यादव 52 वर्ष ट्रक ड्राइवर यूपी आजमगढ़ निवासी जो कि वर्तमान में सांकरा में निवास रत है ट्रक किनारे खड़ा कर ट्रक से उतरे तो उसे भी लूट के इरादे से चाकू मारा गया है। साथ ही राकेश यादव उम्र 20 वर्ष बालोद को रहने वाला जो कि वर्तमान में धनेली में निवासरत है, उसे भी चाकू मारकर घायल कर दिया गया। पीड़ित को गंभीर हालत में राजधानी के मेडिशाइन अस्पताल में रेफर किया गया है। 

पीड़ित राकेश ने बताया कि ग्राम सांकरा के आदतन अपराधी युवराज ठाकुर ने लूटपाट के इरादे से उसे चाकू मारा है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने अपना नाम युवराज सिंह ठाकुर उम्र 20-23 वर्ष के बीच निवासी ग्राम सांकरा बताया है। आरोपी के खिलाफ गैर जमानती धारा 294, 323 और 327 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
 


Share

Leave a Reply