CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

लॉकडाउन में ढील के बाद बेवजह सार्वजनिक जगहों में हो रहे भीड़ को रोकने विधायक विकास उपाध्याय स्वयं लोगों के बीच पहुँचकर समझाईश दी

 लॉकडाउन में ढील के बाद बेवजह सार्वजनिक जगहों में हो रहे भीड़ को रोकने विधायक विकास उपाध्याय स्वयं लोगों के बीच पहुँचकर समझाईश दी
Share

रायपुर। संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय लॉकडाउन में ढील के बाद जिस तरह से लोग घर से निकलकर सार्वजनिक जगहों में भीड़ बढ़ा रहे हैं, उसे लेकर चिंता व्यक्त की है और आज वे स्वयं उन जगहों में पहुँचकर लोगों से अपील करते रहे कि अतिआवश्यक जब तक न हो घर के सदस्य घर से न निकलें एवं कोशिश यह हो कि एक घर से एक सदस्य ही दैनिक कार्यों को लेकर मार्केट में जाये। विधायक इस दौरान जिन लोगों ने मास्क नहीं लगाया था, पर भी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा, आप लोग स्वयं अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं एवं उन सभी को मास्क का वितरण भी किया।

विधायक विकास उपाध्याय वार्डों की बैठक के दौरान कई उन सार्वजनिक जगहों में भी दौरा कर अनावश्यक रूप से हो रहे भीड़ को लेकर चिंता व्यक्त की है। इस दौरान वे स्वयं लोगों के बीच जाकर अपील करते रहे कि अनावश्यक रूप से आप लोग लॉकडाउन में ढील का फायदा न उठायें। इससे संक्रमण के दर में जिस तरह से कमी आई है वह कभी भी बढ़ सकता है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अतिआवश्यक कार्य होने पर ही घर से एक सदस्य मार्केट एवं सार्वजनिक जगह में कोविड के नियमों का पालन करते हुए निकलें। यही अन्य सदस्यों के लिए सुरक्षा कवच होगी। इस बीच वे अधिकांश लोगों को देखा कि मास्क ही नहीं लगाए हैं जिन पर वे भड़क उठे और कहा, ऐसा कर आप लोग स्वयं अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। इस दौरान विधायक द्वारा सभी लोगों को मास्क का वितरण भी किया गया।

विकास उपाध्याय आज नियमित बैठक के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक भी ली और कहा कि आप लोगों के द्वारा कोरोना काल में किए गए कार्यों को ही जनता याद रखेगी।इसलिए सरकार की योजनाओं को यही समय है जब लोगों के बीच पहुँचाया जाए और लोगों को इसका लाभ दिलाया जाए। बेहतर होगा कि इस काल में सेवा भाव से अन्तिम व्यक्ति तक लोगों की सेवा में अपना समय दें। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि उनकी नजर में जो भी व्यक्ति बगैर मास्क के दिखाई दे, वे स्वयं उसको संज्ञान में लें और मास्क लगाने के फायदों को बताते हुए मास्क लगाने प्रेरित करें। ज्ञातव्य हो कि लॉकडाउन में ढील के बाद रायपुर शहर सहित गली-मोहल्लों में लोगों की भारी भीड़ देखी जा रही है। इसी को ध्यान में रख विधायक विकास उपाध्याय मुआयना करने पश्चिम विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों का आज दौरा कर लोगों से सीधा संवाद किया। इस बीच वे वैक्सीनेशन केन्द्रों में भी जाकर निरीक्षण किया, जहाँ सारी चीजें व्यवस्थित तरीके से संचालित हो रही हैं। 


Share

Leave a Reply