BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

मोदी सरकार वन नेशन वन राशन कार्ड का भ्रम जाल न फैलाये- कांग्रेस

मोदी सरकार वन नेशन वन राशन कार्ड का भ्रम जाल न फैलाये- कांग्रेस
Share

रायपुर। वन नेशन वन राशन कार्ड की घोषणा को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राष्ट्र के नाम संदेश में दोहराने पर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि हाल ही मैं भूपेश सरकार द्वारा बनाया गया राशन कार्ड पूरे देश के लिये रोल मॉडल है। इसी राशन कार्ड के माध्यम से भूपेश बघेल जी की सरकार छत्तीसगढ़ में राईट टू हेल्थ, हर एक नागरिक के बेहतर स्वास्थ्य के लिये नीति लागू कर रही है। छत्तीसगढ़ में अभी-अभी नये राशन कार्ड बनाये गये है और छत्तीसगढ़ की राशनकार्ड की व्यवस्था देश में सबसे अच्छी व्यवस्था है। अब तो छत्तीसगढ़ सरकार हर वार्ड में राशन दुकान खोलने जा रही है। 49,000 नई राशन दुकाने खोलने का जनहितकारी फैसला छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार ने लिया है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि मुझे ऐसी उम्मीद है कि वन नेशन वन राशन कार्ड पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश से वन नेशन वन टैक्स की तरह झूठ नहीं बोल रहे होंगे। उन्होने वन नेशन वन टैक्स कह तो दिया लेकिन बहुत दुर्भाग्य है पेट्रोल-डीजल पर टैक्स स्लेब में लागू नहीं किया। मोदी सरकार पेट्रोल-डीजल के लिये अपने सुविधा अनुसार टैक्स वूसल रही है। मोदी सरकार वन नेशन वन राशन कार्ड के बजाय मोदी सरकार अपनी ताकत अपने ही वादे वन नेशन वन टैक्स की घोषणा को पूरा करने में लगायें। पेट्रोल-डीजल को यदि जीएसटी के दायरे में ले आया जाये। पेट्रोल-डीजल की कीमते जीएसटी में कोई भी स्लेब लगने पर 35 रू. के भीतर हो जायेगी। कांग्रेस मांग करती है कि समय आ गया है कि मोदी सरकार अब वन नेशन वन टैक्स को पेट्रोल-डीजल के दामों में भी लागू करें।


Share

Leave a Reply