7 साल में मोदी ने कुछ बड़ा कदम नहीं उठाया : कवासी लखमा
रायपुर। देश में भाजपा की नरेंद्र मोदी सरकार के सात साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर कई आरोप लगाए, छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने मोदी सरकार के कामों की अलोचना करते हुए कहा कि इन 7 सालों में नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री रहते हुए कुछ बड़ा कदम नहीं उठाया।
छत्तीसगढ़ में डॉ. रमन सिंह मुख्यमंत्री थे, केंद्र में यूपीए की सरकार थी, तब बस्तर के एक-एक जिले के लिए राशि आती थी, लेकिन पिछले 7 साल में 7 रूपया तक नहीं आया। 15-15 लाख रुपए देने की बात की थी और 15 पैसा तक नहीं मिला।




