BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

मानसून: काली घटाओं ने राजधानी में दी दस्तक, अगले चौबीस घंटों में राज्य में पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा मानसून

मानसून: काली घटाओं ने राजधानी में दी दस्तक, अगले चौबीस घंटों में राज्य में पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा मानसून
Share

रायपुर। दक्षिण पश्चिम मानसून ने आज राजधानी रायपुर में भी दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मानसून की उत्तरी सीमा इस समय रायपुर से होकर गुजर रही है।
मौसम विभााग से जारी पूर्वानुमान के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून इस बार तीन दिन पहले ही रायपुर में पहुंच गया है। आमतौर पर मानसून रायपुर में 15 जून के आसपास पहुंचता है। इस बार यह तीन दिन पहले ही आज 12 जून को रायपुर पहुंच गया है। राजधानी में कल हुई झमाझम बारिश से ही एहसास हो गया था कि इस वर्ष मानसून बेहतर रहेगा, इसका एक नमूना कल राजधानी रायपुर में हुई झमाझम बारिश को देखकर ही लग गया था। इधर मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण पश्चिम मानसून आज और आगे बढ़ते हुए मध्य महाराष्ट्र्र के कुछ और भागों में, मराठावाड़ा, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ के कुछ और भाग, बंगाल की  खाड़ी के कुछ और भाग, अरूणाचल प्रदेश, असम तथाा मेघालय, ओडिशा के अधिकांश भाग तथाा पश्चिम बंगाल और पूरा सिक्किम तक पहुंच गया है। मानसूनी की उत्तरी सीमा इस समय हरनोई, बारामती, बीड़, वर्धा, रायपुर, संबलपुर, बरीपाड़ा तथ बर्धमान तथा सिलीगुड़ी तक विस्तृत हो चुका है। मानसून के आगे बढऩे के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई है, जिसके चलते मध्य अरब सागर के कुछ और भाग, महाराष्ट्र के शेष हिस्से, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ के कुछ और भाग, दक्षिण गुजरात के कुछ भाग, दक्षिण मध्यप्रदेश, झारखंड और बिहार तक अगले 48 घंटे में पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग ने आने वाले चौबीस घंटों के दौरान राज्य के एक-दो स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई है वहीं कहीं-कहीं पर भारी से अतिभारी बारिश हो सकती है। 


Share

Leave a Reply