नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

सांसद गोमती साय, ओपी चौधरी सहित 5 हजार से अधिक कार्यकर्ता कलेक्टोरेट का घेराव करने जुटे: आंदोलन को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट

 सांसद गोमती साय, ओपी चौधरी सहित 5 हजार से अधिक कार्यकर्ता कलेक्टोरेट का घेराव करने जुटे: आंदोलन को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट
Share

रायगढ़। धान खरीदी मामले को लेकर 22 जनवरी को भाजपा द्वारा रायगढ़ जिले में किसानों को साथ लेकर विशाल प्रदर्शन किया जाएगा। जिसमें जिले के 5 हजार से अधिक भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे।

इस संबंध में जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल से मिली जानकारी के अनुसार समूचे प्रदेश में धान खरीदी केन्द्रों में हो रही अव्यवस्था को लेकर 22 जनवरी शुक्रवार को जिला मुख्यालय में किसानों को साथ लेकर भाजपा के द्वारा विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसके साथ ही कलेक्टोरेट का घेराव कर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अपनी गिरफ्तारी देंगे।

आंदोलन में जिला भाजपा के सभी 31 मंडलों से भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे। पहले चक्रधर नगर स्थित बसस्टैंड में धरना प्रदर्शन करेंगें उसके बाद वहां से पैदल कलेक्ट्रेट पहुंचेगे। वहीं कलेक्टोरेट का घेराव किया जावेगा। 

अगर उन्हें रोका जाएगा तो गिरफ्तारी देंगे। इस आंदोलन में सांसद गोमती साय और पूर्व आइएएस व भाजपा नेता ओपी चौधरी सहित जिला भाजपा के सभी पदाधिकारी और प्रदेश कार्यकारिणी समिति के सदस्य और पूरे जिले के हमारे हजारों भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे।

भाजपा के विशाल धरना प्रदर्शन और घेराव को देखते हुए जिला व पुलिस प्रशासन पूरे अलर्ट पर है। कलेक्टोरेट के सामने बैरिकेड लगाए गए हैं, वहीं धारा 144 लागू कर दी गई है।
 


Share

Leave a Reply