नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

सांसद सुनील सोनी ने किया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण, स्टेशन में उपलब्ध व्यवस्थाओं का लिया जायजा

सांसद सुनील सोनी ने किया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण, स्टेशन में उपलब्ध व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Share

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे,रायपुर रेल मंडल के रायपुर स्टेशन पर कोविड-19 के संक्रमण से बचाव यात्रियों के लिए आवश्यक मापदंडों के अनुरूप की गई व्यवस्थाओं का माननीय सांसद रायपुर सुनील सोनी द्वारा रायपुर स्टेशन पर निरीक्षण किया गया। उन्होंने 1 जून 2020 से शुरू की जा रही यात्री ट्रेन सुविधा का अवलोकन किया। यात्रियों की शहर से स्टेशन पर आवाजाही आने एवं जाने की प्रक्रिया को देखा, यात्रियों के लिए थर्मल स्क्रीनिंग एवं सामाजिक दूरी का पालन करते हुए प्लेटफार्म पर बैठने के लिए अतिरिक्त चेयर लगाई गई हैं। यात्रियों के लिए स्टेशन में प्रवेश के लिए एंट्री गेट नंबर 2 एवं एग्जिट के लिए गेट नंबर 01 रखा गया है। सोनी ने रायपुर स्टेशन पर की गई व्यवस्था पर संतुष्टि जाहिर की एवं यात्रियों से कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए रेलवे परिक्षेत्र में प्रवेश करने, यात्रा करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी। रायपुर स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक तन्मय मुखोपाध्याय, मंडल सुरक्षा आयुक्त अनुराग मीणा, स्टेशन डायरेक्टर बी.वी.टी राव एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


Share

Leave a Reply