छत्तीसगढ़ में मर्डर: आसपी विवाद में युवक का सिर पत्थर से कुचलकर हत्या, आरोपी फरार
दुर्ग। दुर्ग जिले के अंजोरा क्षेत्र अंतर्गत रसमड़ा गांव में एक युवक की आपसी विवाद में पत्थर से कुचल कर हत्या कर देने की रिपोर्ट थाने में दर्ज करायी गई है। जानकारी के मुताबिक 15 अगस्त की देररात 9 से 10 बजे के बीच की बताई जा रही है।रसमड़ा गांव के बाजार चौक के पास देर रात किसी बात को लेकर कुछ युवकों में आपसी विवाद हो गया। जिसके बाद गुस्से मे आकर एक युवक ने दूसरे युवक के सिर पर पत्थर स वार कर दिया। जिससे वो लहुलुहान होकर जमीन पर गिर गया। उसके बाद आरोपी ने उसका सिर पत्थर से कुचल दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया र्है। जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है। वहीं मृतक की पहचान रसमड़ा गांव का करण ठाकुर के रुप में की गई है। पुलिसने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।




