दो आरक्षको में आपसी विवाद, एसपी ने दोनों को किया लाइन अटैच
भिलाई। पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने स्मृतिनगर पुलिस चौकी थाना सुपेला मे पदस्थ आरक्षक सहदेव देशमुख 1046 व आरक्षक संजय मिश्रा 1229 को तत्काल प्रभाव से लाईन अटैच कर दिया है इन आरक्षक ने एक दूसरे के साथ मामूली सी बात पर से आपस मे अश्लील गाली गलौच व अभद्र व्यवहार का आरोप पर से कार्यवाई की गई है बताया जाता है कि आरक्षक संजय मिश्रा ने आरक्षक सहदेव देशमुख के सर्मथक किसी अपराधिक तत्वो के खिलाफ धरपकड की कार्यवाई की इसी बात से नाराज होकर आरक्षक सहदेव देशमुख ने अपराधिक तत्वो को कार मे लेकर आरक्षक संजय मिश्रा के घर पर जा धमका और घर के सामने आरक्षक सहदेव ने आरक्षक संजय के साथ अश्लील गाली-गलौज करते हुए धक्का मुक्की की इस बात की भनक लगते ही पुलिस अधीक्षक ने दोनो आरक्षक को लाईन अटैच कर दिया।




