CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

नानी ने 60 हजार में बेच दिया नवजात शिशु को, जाने क्या है मामला

नानी ने 60 हजार में बेच दिया नवजात शिशु को, जाने क्या है मामला
Share

अंबिकापुर। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में प्रसव के बाद नानी के द्वारा नवजात पुत्र को दूसरे परिवार को 60 हजार में बेच दिए जाने के मामले में पुलिस ने बेचने और खरीदने वाले दोनों पक्षों पर अपराध दर्ज कर लिया है। इसके साथ साथ पीडि़ता के नवजात पुत्र को पुलिस ने भटगांव स्थित उक्त परिवार के पास से बरामद कर लिया है।

गौरतलब है कि मेडिकल कॉलेज अस्पताल में प्रसव के बाद नवजात बच्चे को एक महिला द्वारा दूसरे लोगों को बेच दिए जाने का मामला सामने आया था। इस मामले में यह बात सामने आई है कि गांधीनगर क्षेत्र निवासी एक महिला ने अपनी पुत्री को 30 जून को प्रसव पीड़ा होने पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल कराया था। पुलिस के अनुसार उसकी पुत्री की उम्र 15 वर्ष है। अस्पताल में उसने लडक़े को जन्म दिया था।

अस्पताल में भटगांव क्षेत्र निवासी एक और महिला प्रसव के लिए लाई गई थी। जहां दूसरी महिला ने लडक़ी को जन्म दिया था। यह बात भी सामने आ रही है कि उक्त महिला की लगातार यह पांचवीं लडक़ी थीं। लगातार पांचवीं लडक़ी होने पर उसके परिजनों ने गांधीनगर क्षेत्र की महिला से कहा कि उनका कोई भी लडक़ा नहीं है। इस बात को सुनकर गांधीनगर क्षेत्र निवासी उक्त महिला ने अपनी नातिन के नवजात पुत्र को उन्हें बेच दिया। पूरा मामला सामने आने के बाद मणिपुर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए पीडि़ता के बेचे गए बच्चे को भटगांव से बरामद कर लिया है।

पुलिस के अनुसार जिस परिवार ने बच्चे को खरीदा था, उनके द्वारा अपनी पैदा हुई बच्ची के साथ-साथ उसका भी छठी कार्यक्रम एक दिन पहले ही धूमधाम से किया गया था। फिलहाल पुलिस ने बच्चे को खरीदने वाले और बच्चे की बिक्री करने वाली उसकी नानी के विरुद्ध धारा 81 किशोर न्याय अधिनियम धारा 370 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पीडि़ता के नाबालिग होने के बाद भी प्रसव होने के मामले में भी पुलिस आगे की जांच कर रही है। 



Share

Leave a Reply