BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

सात लाख रुपये के इनामी नक्सली दम्पति ने किया समर्पण, बड़ी व गंभीर घटनाओ में थे शामिल

 सात लाख रुपये के इनामी नक्सली दम्पति ने किया समर्पण, बड़ी व गंभीर घटनाओ में थे शामिल
Share

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में नक्सली प्लाटून नम्बर दो का सदस्य और 5 लाख रुपये का इनामी नक्सली गोपी ने सपत्नीक डीआईजी सीआरपीएफ कोमल सिंह व पुलिस अधीक्षक कमलोचन कश्यप के समक्ष समर्पण करते हुए नक्सल गतिविधियों से तौबा कर लिया है। गोपी की पत्नी  भारती पर दो लाख रुपये का इनाम शासन द्वारा घोषित कर रखा था।

संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान डीआईजी व पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नक्सली प्लाटून नम्बर दो का सदस्य गोपी मोडियम उर्फ मंगल चेरकण्टी थाना बीजापुर का निवासी था और 2002 में पीएलजीए सदस्य के रूप में गणेश अन्ना ने भर्ती किया था, 2010 में एसीएस के साथ साथ गंगालूर एरिया जनताना सरकार के पद पर कार्यरत था। गोपी मोडियम इस दौरान दन्तेवाड़ा के गीदम थाना अटैक, ओडिसा के कोरापुट हथियार लूट, बीजापुर सलवा जुडूम नेता बुधराम राणा की हत्या सहित जिले की कई बड़ी और गम्भीर घटनाओं में शामिल था। समर्पित नक्सली के ऊपर शासन ने 5 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। गोपी के विरुद्ध बीजापुर जिले के विभिन्न थानों में 73 आपराधिक मामले पंजीबद्ध है। गोपी की पत्नी भारती कट्टम नक्सली प्लाटून 2 की सदस्य थी जो मूल रूप से रायगुड़ा थाना गोलापल्ली जिला सुकमा की निवासी है, इस पर भी दो लाख रुपये का इनाम घोषित था। इसके द्वारा भी सलवा जुडूम नेताओ की हत्या, मुरकीनार केम्प अटैक, किरंदुल में पापाचन की वाहनों में आगजनी जैसे कई गम्भीर घटनाओ अंजाम दिया गया है। भारती के खिलाफ जिला बीजापुर के अलग अलग थानों में 4 आपराधिक प्रकरण दर्ज है वही 6 स्थाई वर्ण लम्बित है। समर्पण के पश्चात नक्सली दम्पति को दस दस हजार रुपये का प्रोत्साहन राशि भी प्रदाय किया गया।


Share

Leave a Reply