नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

आठ लाख रुपये के इनामी नक्सली ने किया समर्पण, कई गम्भीर घटनाओं में था शामिल...

 आठ लाख रुपये के इनामी नक्सली ने किया समर्पण, कई गम्भीर घटनाओं में था शामिल...
Share

बीजापुर। जिले में चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान से लगातार पुलिस को सफलताएँ मिल रही है वही शासन की पुनर्वास नीति से भी स्थानीय नक्सली प्रभावित होने लगे है। सोमवार को भी आठ लाख रुपये के इनामी नक्सली ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी दिव्यांग पटेल और डीआईजी सीआरपीएफ कोमल सिंह के समक्ष आत्म समर्पण कर मुख्य धारा से जुडऩे का निर्णय ले लिया है। आत्म समर्पित उक्त नक्सली को दस हजार रुपये का प्रोत्साहन राशि भी प्रदाय किया गया है।

जिले में लगातार नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है, वही पुलिस और अर्ध सैनिक बलों द्वारा गांव गांव में जाकर नक्सलवाद से होने वाले नुकसान और शासन की पुनर्वास नीति, योजनाओ से होने वाले लाभ से ग्रामीणों को अवगत कराया जा रहा है, जिससे स्थानीय नक्सलियों में बाहर के नक्सलियों से मोह भंग होने लगा है और लगातार स्थानीय नक्सलियों द्वारा समर्पण किया जा रहा है। सोमवार को भी आठ लाख के इनामी नक्सली सोनू उर्फ डॉ प्रशांत मोडियम जो कि ओडिसा के एरिया में डीवीसी के पद पर तैनात था और ड्डद्म47 हथियार रखता था। संगठन में रहते हुए उक्त नक्सली ने छत्तीसगढ़ और ओडिसा में कई बड़ी घटनाओं को अंजाम दे चुका है।


Share

Leave a Reply