BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

पति कि हत्या कर शव के सामने पत्नि को निर्वस्त्र कर पीटने वाले नक्सली गिरफ्तार

  पति कि हत्या कर शव के सामने पत्नि को निर्वस्त्र कर पीटने वाले नक्सली गिरफ्तार
Share

सुकमा। जिला सुकमा में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत  नक्सली आरोपियों की उपस्थिति की मुखबीर की सूचना पर थाना तोंगपाल से थाना प्रभारी विजय पटेल के हमराह जिला बल से 20 का एक बल नक्सली आरोपियों की धरपकड़ हेतु ग्राम प्रतापगिरी की ओर रवाना हुए थे। अभियान के दौरान ग्राम प्रतापगिरी के जंगल में 02 नक्सली आरोपी मुचाकी हिड़मा पिता स्व. मुचाकी सोमडू (जनमिलिशिया सदस्य) उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम कोलेमकोंटा, जैमेर, थाना तोंगपाल, एवं मड़कामी बुधु पिता स्व. मड़कामी जोगा (जनमिलिशिया सदस्य) उम्र 46 वर्ष निवासी ग्राम कोलेमकोंटा, जैमेर, थाना तोंगपाल जिला सुकमा को पकड़ा गया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त दोनो नक्सली आरोपी  28 फरवरी को थाना तोंगपाल क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कोलेमकोंटा, जैमेर निवासी ग्रामीण मुचाकी हड़मा की हत्या करने एवं उसकी पत्नि को निर्वस्त्र कर पीटने की घटना में शामिल थे। घटना के संबंध में थाना तोंगपाल में अपराध क्रमांक 04/20 धारा 147, 148, 149, 302, 294, 323, 435, 120 (बी), भादवि., 25 आर्स एक्ट एवं अपराध क्रमांक 05/20 धारा 147, 148, 149, 354, (ख) 509, 294, 323, 506 (बी), भादवि., 25 आर्स एक्ट का प्रकरण दर्ज था । उक्त दोनों नक्सली आरोपियों को को गिरफ्तार कर 09 मार्च को माननीय न्यायालय सुकमा के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया।


Share

Leave a Reply