मुठभेड़ को लेकर नक्सलियों ने जारी किया पर्चा
बीजापुर। नक्सलियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार के द्वारा ज्वलंत समस्याओं को हल करने के वादे 13 महीनों के बाद भी कागजों तक ही सीमित रह गयी है।
दंतेवाड़ा और बीजापुर पुलिस द्वारा 23 से 27 फरवरी तक चलाए गए नक्सल विरोधी अभियान को लेकर नक्सलियों के पश्चिम बस्तर डिवीजनल कमेटी के सचिव मोहन और गंगालूर एरिया कमेटी के सचिव दिनेश मोडियम ने जारी पर्चे में केंद्र और राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाये हैं। नक्सलियों ने पुलिस-फोर्स के जवानों पर आरोप लगाते हुए पर्चे में लिखा है कि 15 से 20 गांव में हमला कर ग्रामीणों के साथ मारपीट के अलावा 87 हजार रुपयों के लूट का आरोप लगाया है। नक्सलियों ने पीडिया,एडेसमेटा और डोडी तुमनार में महिलाओं के साथ मारपीट का भी आरोप लगाया है।




