नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

नक्सलियों ने विदेशी शराब दुकान बंद करने जारी किया फरमान, नक्सलियों को नहीं है देशी शराब से परहेज

 नक्सलियों ने विदेशी शराब दुकान बंद करने जारी किया फरमान, नक्सलियों को नहीं है देशी शराब से परहेज
Share

बीजापुर। जिले के नक्सल प्रभावित ग्राम बारेगुड़ा के सड़क पर भारी मात्रा में पर्चा फेंककर नक्सलियों ने विदेशी शराब दुकान फौरन बंद करने का फरमान जारी किया है। ऐसा नहीं करने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी भी दी गई है। 
 
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार नक्सलियों के मद्देड़  नेशनल पार्क एरिया कमेटी के द्वारा जारी फरमान में वरदल्ली, लिंगापुर, नलमपल्ली, दम्मूर के दर्जन भर से अधिक ग्रामीणों के नाम पर्चों में लिखा है। मद्देड़ एरिया कमेटी ने साफ तौर पर पर्चा में उल्लेख किया है की कोचियों द्वारा चोरी छुपे भी शराब बेची गई तो सख्त कार्रवाही की जायेगी। खास बात यह है कि नक्सली पर्चों में दो सेल्समेन के नाम भी शामिल हैं। शराब दुकान का विरोध करते हुए नक्सलियों ने लिखा है कि पटनम से मट्टीमरका तक ग्रामीण विदेशी शराब पीकर अपनी जान माल का नुकसान कर रहे है।
 
 
नक्सलियों को देशी शराब से परहेज नहीं है, अपने फरमान में यह भी कहा है कि अपनी परम्परा के अनुसार शादी ब्याह व त्योहारों में देशी महुआ शराब का उपयोग किया जाए। नक्सलियों ने इससे पहले भी मदिरा दुकान के सामने लाल स्याही से दीवार पर लिखकर विरोध जताया गया था, लेकिन यह पहली बार देखने में आया है कि नक्सलियों ने शराब बंदी को लेकर कोचियों का नाम लिखकर विरोध जताया है। नक्सलियों के इस फरमान ने इलाके में विदेशी शराब दुकान, एवं कोचियों में भय व्याप्त है।


Share

Leave a Reply