BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

ग्रामीणों का पक्ष लेने पर नक्सलियों ने अपने ही दो साथियों की कर दी हत्या

ग्रामीणों का पक्ष लेने पर नक्सलियों ने अपने ही दो साथियों की कर दी हत्या
Share

दंतेवाड़ा। जिले के अरनपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत मिच्चीपारा के जंगलों में नक्सलियों ने ग्रामीणों का पक्ष लेने पर अपने ही दो साथियों की गला रेतकर हत्या कर दिया, वहीं तीन ग्रामीणों की बेदम पिटाई करने की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मलंगीर दलम के सक्रिय नक्सली सोमारू और जयलाल ने हत्या और मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। इलाके में जवानों की सर्चिंग अब बढ़ा दी गयी है।

पढ़ें : दुर्ग जिले में लॉकडाउन के अनुपालन के लिए सुबह से ही लगी रही टीम, प्रशासन ने किया फ्लैगमार्च

प्राप्त जानकारी के अनुसार नक्सली ग्रामीणों को एक सड़क खोदने के लिए कह रहे थे, ग्रामीणों ने सड़क खोदने से इनकार कर दिया। जिससे भड़के नक्सलियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। नक्सलियों के द्वारा बुधवार व गुरुवार की दरम्यानी रात को हत्या और मारपीट की घटना के शिकार पांचों लोगों में तीन घायल ग्रामीणों में हिड़मा डेगा मरकाम, जोगा पोडिय़ामि, और जोगा मंडावी शामिल हैं। वहीं मृतकों में बजरंग वेट्टी और टिडो मंडावी दोनों नक्सलियों के साथी थे, सभी पोटाली के धुर्वापारा के निवासी थे। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल देखा जा रहा है।
 
 
दंतेवाड़ा एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने घटना की जानकारी देते हुये बताया कि नक्सलियों ने ग्रामीणों से पोटाली-अरनपुर सड़क खोदने को कह रहे थे। ग्रामीणों ने मना किया तो वे भड़क गए। इस पर नक्सलियों ने 03 ग्रामीणों की बेदम पिटाई की और 02 अपने ही नक्सली साथियों बजरंग वेट्टी उर्फ भीमा मिलिशिया कमांडर और टिडो मंडावी जनमिलिशिया सदस्य की ग्रामीणों की पैरवी करने पर हत्या कर दिया है। 


Share

Leave a Reply