CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

नक्सलियों ने की दो ग्रामीण युवकों की मुखबीरी के आरोप में हत्या

 नक्सलियों ने की दो ग्रामीण युवकों की मुखबीरी के आरोप में हत्या
Share

सुकमा। जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र अंर्तगत चिंतलनार मार्ग पर ग्राम मिलमपल्ली के पास नक्सलियों ने बीती रात को दो ग्रामीण युवको मड़कम अर्जून एवं ताती हड़मा की मुखबीरी का आरोप लगाते हुए हत्या कर दी है। दोनों मृतक युवक स्कूली छात्र बताये जा रहे हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार चिंतलनार मार्ग पर ग्राम मिलमपल्ली के पास दो युवकों का शव मिला है, मृतकों की शिनाख्त मड़कम अर्जून एवं ताती हड़मा के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि देर रात नक्सलियों द्वारा युवकों की हत्या की गयी है। नक्सलियों ने पर्चे जारी कर युवकों पर पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाया है। 

सुकमा एसपी कन्हैया लाल ध्रुव ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि दो युवकों के शव मिलने की सूचना पर आज सुबह जवानों को घटना स्थल की ओर रवाना कर दिया गया था, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


Share

Leave a Reply