BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

नक्सलियों ने एक जेसीबी को किया आग के हवाले

 नक्सलियों ने एक जेसीबी को किया आग के हवाले
Share

बीजापुर। जिले के घुर नक्सल प्रभावित पामेड़ थाने से करीब 04 किमी दूर चिंतावागु में पत्थर तोडऩे के लिए जेसीबी भेजा था, जिसे आज नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार पामेड़ क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य में लगे जेसीबी को नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया है। ठेकेदार ने पामेड़ थाने से करीब 04 किमी दूर चिंतावागु में पत्थर तोडऩे के लिए जेसीबी भेजा था, इसी बीच मौका देखकर नक्सली मौके पर पहुंचकर जेसीबी में आग लगाने के बाद मुंशी और जेसीबी चालक को धमकी देते हुए फरार हो गए। 

नक्सली दहशत फैलाने के लिए इन दिनों वाहनों को निशाना बनाते हुए लगातार आगजनी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इसी कड़ी में आज की गई आगजनी के साथ यह तीसरी घटना है, बीते हफ्तेभर में नक्सलियों ने अब तक 09 वाहनों को आग के हवाले किया है। ग्राम केतुलनार में 02 जेसीबी को जलाने के बाद बुधवार को आलवाड़ा में 06 वाहनों को आग के हवाले कर दिया था।


Share

Leave a Reply