BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

मलांगिर एरिया कमेटी के 1 लाख का ईनाम नक्सली गिरफ्तार

मलांगिर एरिया कमेटी के 1 लाख का ईनाम नक्सली गिरफ्तार
Share

दंतेवाड़ा। जिले के थाना किरन्दुल अंर्तगत जिला बल एवं डीआरजी बल के नक्सली गश्त सर्चिंग के दौरान ग्राम पीरनार पेरपा के बीच जंगल से पीरनार पंचायत कमेटी अध्यक्ष नंदा कुंजाम उर्फ जीबरा को आज घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया है। 01 लाख रूपये के ईनामी नक्सली नंदा कुंजाम उर्फ  जीबरा बड़ी संख्या में नक्सली वारदातों में शामिल रहा है, जिसमें कई पुलिस और जवान सहित सिविलियन शहीद हो गये, इसके अलावा मतदान पार्टी पर हमले में शामिल रहा है।
 
 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार नक्सली नंदा कुंजाम उर्फ जीबरा ने खुलासा किया कि 16 जून 2020 को दन्तेवाड़ा से 04 व्यक्ति किरन्दुल ग्राम पीरनार पहुंचकर नक्सली कमाण्डर देवा, कमलेश, जोगी, राजे, सोमड़ू, गुड्डी के उपस्थिति में स्थानीय आत्मसमर्पित नक्सली जो पुलिस में भर्ती हो गये हैं, उनके द्वारा हमारे साथियों की सूची बनाई जा रही है तथा वर्तमान में बस्तर एवं दन्तेवाड़ा द्वारा चलाये जा रहे लोन वर्राटू अभियान के तहत हमारे साथियों के द्वारा लगातार आत्मसमर्पण किये जाने से ग्रामीणों में नक्सलियों के प्रति जनाधार कम होता जा रहा है, साथ ही शासन/प्रशासन अंदरूनी क्षेत्रों तक आश्रम, स्कूल, रोड़, पंचायत कार्य, मनरेगा कार्य  कर रहे हैं।
 
 
जिससे प्रशासन पर दबाव बनाने हेतु ठेकेदार रविन्द्र सोनी एवं स्थानीय लोग अजय, जोगा, भीमा कांचा को टारगेट करने की बात मीटिंग में तय की गई एवं यह भी निर्णय लिया गया कि इनसे जो भी मिलेंगे उन्हें उठाकर जनअदालत लगाकर मौत के घाट उतार देंगे एवं दबाव बनाने के लिए इस क्षेत्र के जवानों का पर्चा निकाल कर उनके परिजनों की हत्या करने का निर्णय भी लिया गया है। 


Share

Leave a Reply