गुढिय़ारी इलाका बना नया कंटेनमेंट जोन: इलाके को किया गया सील
रायपुर। राजधानी रायपुर के पश्चिम विधानसभा अंतर्गत आने वाले गुढिय़ारी इलाके में एक नया कोरोना का मरीज मिला है। इसके बाद से ही गुढिय़ारी इलाके के चुनिंदा क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर इलाके को सील कर दिया गया है।
गुढिय़ारी के प्रगतिनगर में नया कोरोना मरीज मिलने के बाद से ही जिला प्रशासन ने इलाके की चर्तुसीमा निर्धारित करते हुए पूर्व में मारूति जिम के पास, पश्चिम में प्रीतम नगर नाला, टीचर कालोनी जाने वाले पुल, उत्तर में संतोष किराना स्टोर्स के पास रेलवे क्रासिंग अशोक नगर के पहले तथा पश्चिम में श्मसान छोटा अशोक नगर के पास, अजय सेलून तिराहा को निर्धारित करते हुए इसके बीच के इलाके को सील कर दिया है। कंटेनमेंट जोन में प्रवेश व निकास के लिए केवल एक प्रवेश द्वार को खुला रखा गया है तथा इसकी जिम्मेदारी अशोक गौड़ कार्यपालन अभियंता लोनिवि को दिया गया है। वहीं कंटेनमेंट जोन में भाारत सरकार के द्वारा जारी गाइड लाइन के अनुसार लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने की जिम्मेदारी सीएसपी उरला अभिषेक माहेश्वरी को दी गई है।




