BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

अपर मुख्य सचिव साहू और प्रमुख सचिव द्विवेदी को सौंपे गए नवीन दायित्व

अपर मुख्य सचिव साहू और प्रमुख सचिव द्विवेदी को सौंपे गए नवीन दायित्व
Share

रायपुर। राज्य शासन द्वारा अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू और प्रमुख सचिव गौरव द्विवेदी को नवीन दायित्व सौंपे गए हैं। इसके तहत सुब्रत साहू अपर मुख्य सचिव, गृह एवं जेल विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार, अपर मुख्य सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, महानिदेशक, ठाकुर प्यारेलाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान (एसआईआरडी), रायपुर तथा विकास आयुक्त, रायपुर को आगामी आदेश पर्यन्त मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव के पद पर पदस्थ करते हुए अपर मुख्य सचिव, गृह एवं जेल विभाग तथा अपर मुख्य सचिव, ऊर्जा विभाग, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी, वाणिज्य एवं उद्योग (रेल लाईन परियोजनाएं) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया हैं। इसी तरह गौरव द्विवेदी प्रमुख सचिव, मुख्यमंत्री तथा अतिरिक्त प्रभार प्रमुख सचिव, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, प्रमुख सचिव, वाणिज्य एवं उद्योग विभाग (रेल लाईन परियोजनाएं) प्रमुख सचिव, ऊर्जा विभाग, प्रमुख सचिव, वाणिज्यिक कर (आबकारी एवं पंजीयन को छोड़कर) विभाग, प्रमुख सचिव, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी, 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग को आगामी आदेश पर्यन्त प्रमुख सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए विकास आयुक्त एवं महानिदेशक, ठाकुर प्यारेलाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान (एसआईआरडी), रायपुर तथा प्रमुख सचिव, वाणिज्यिक कर (आबकारी एवं पंजीयन को छोड़कर) विभाग तथा योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी, 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया हैं।


Share

Leave a Reply