दहेज की मांग को लेकर नवविवाहिता ने ससुरालियों के खिलाफ दर्ज कराया मामला, पढ़े पूरी खबर
रायपुर। विवाह में दहेज नही मिलने पर विवाहिता के साथ मारपीट व शारीरिक एवं मानसिक रुप से प्रताडि़त करने के आरोप में पुलिस ने पति एवं उसके माता-पिता व भाई भाभी के खिलाफ दहेज प्रताडऩा की धारा 498 ए,34 के तहत आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुंजा साहू 27 वर्ष पति योगेश साहू ने 26 फरवरी 2020 को अपने पति व ससुराल के अन्य लोगों के खिलाफ दहेज के मारपीट क शारीरिक एवं मानसिक रुप से प्रताडि़त करने की शिकायत महिला थाने में दर्ज करायी थी कि प्रार्थिया की शादी 18 अप्रैल 2019 को देव चौक सरोरा थाना उरला निवासी से हिन्दू रीति रिवाजों के साथ हुआ था। शादी के बाद पति उसे अपने गृहग्राम पिथौरा थाना जिला महासमुंद लेकर चला गया। शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल में पति योगेश साहू आयु 31वर्ष एवं देवर विमल साहू 29 वर्ष व डिगेश साहू 27 वर्ष,ससुर मनहरण साहू 60 वर्ष,सांस भुनेश्वरी साहू 50 वर्ष दहेज नही लाने की बात कहकर शारीरिक व मानसिक रुप से प्रताडि़त कर गाली-गलौच एवं मारपीट करते थे। प्रार्थिया की दादी का स्वास्थ्य खराब होने पर जाने की बात कहने पर उसे मायके से दोबारा नही आना कहकर भेज दिया। उसके बाद से मोबाईल पर कॉल करने पर बातचीत करना बंद कर दिये है।




