BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

सावधान: अब सोशल डिस्टेसिंग का पालन नहीं करने पर लगेगा अर्थदण्ड, कड़ाई बरतने का निर्देश जारी

सावधान: अब सोशल डिस्टेसिंग का पालन नहीं करने पर लगेगा अर्थदण्ड, कड़ाई बरतने का निर्देश जारी
Share

रायपुर। कोरोना वायरस के राज्य के साथ ही राजधानी में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन ने सामाजिक दूरी का कड़ाई से पालन करने के लिए कड़ाई बरतने का निर्देश जारी कर दिया है। 
 
जिला प्रशासन से जारी निर्देशों का अब और ज्यादा कड़ाई से पालन होगा। नियमों का पालन नहीं करने वालों पर अर्थदंड लगेगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय स्वशासी निकायों द्वारा अधिरोपित करने के आदेश दिए हैं। इसके अनुसार सार्वजनिक स्थानों पर मास्क या अन्य तरीकों से चेहरा नहीं ढका मिलने और थूकने पर अर्थदण्ड अधिकतम 100 रुपए, सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक विचरण या सोशल डिस्टेंसिंग और फि जिकल डिस्टेंसिंग के सिद्धांत का उल्लंघन करते मिलने पर अर्थदंड प्रति व्यक्ति 200 रुपए वसूला जाएगा। इसी तरह दो चक्का वाहनों पर एक से अधिक सवारी मिलने पर अर्थदंड अधिकतम 200 रुपए और चार चक्का वाहनों में ड्राइवर के पिछली सीट पर एक अतिरिक्त सवारी हो सकती है,यदि इसके अतिरिक्त सवारी होने पर या सामने की सीट पर सवारी होने पर अर्थदंड अधिकतम 200 रुपए वसूल किया जाएगा। 


Share

Leave a Reply