CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

लाखों की सट्टापट्टी के साथ कुख्यात शातिर खाईवाल विक्की गिरफ्तार

लाखों की सट्टापट्टी के साथ कुख्यात शातिर खाईवाल विक्की गिरफ्तार
Share

रायगढ़। पुलिस कप्तान के कड़क फरमान के बाद सट्टा खाईवालों की शामत आ गई हैं। गुरूवार को खरसिया पुलिस ने साइबर सेल के साथ जॉइंट ऑपरेशन चलाते हुए खरसिया के सबसे बड़े खाईवाल विक्की अग्रवाल समेत एक दर्जन से अधिक खाईवालों के खिलाफ धर पकड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया हैं। पुलिस सूत्रों पर गौर करें तो दबोचे गए खाईवालों के कब्जे से लाखों की सट्टा-पट्टी के साथ बड़े पैमाने पर कैश भी बरामद किए गए हैं। हालांकि जांच के नाम पर अब तक खुलासा नहीं किया हैं। माना जा रहा है कि शुक्रवार को हिरासत में लिए गए सभी सटोरियो की जन्मकुंडली सामने रखी जायेगी।


एक दशक से विक्की का एकछत्र राज :
खरसिया क्षेत्र में विक्की अग्रवाल का नाम मटका बाजार की दुनिया में शायद ही किसी परिचय का मोहताज हो। रायगढ़ से सक्ती,चाम्पा तक विक्की की सल्तनत कायम है। कल्याण, बॉम्बे, राजधानी से लेकर क्रिकेट सट्टा का इसे बेताज बादशाह माना जाता है। ऐसी बात नहीं कि विक्की के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई न की हो, लेकिन राजनीतिक वरदहस्त प्राप्त होने के कारण गाहे बगाहे की कार्रवाई के बाद विक्की ने हमेशा बड़े रूप में न सिर्फ अपना नेटवर्क फैलाया, बल्कि पुलिस के लिए चुनौती भी बना रहा है।


चौकी और थाना में 1 दर्जन धराए :
खरसिया थाना में आज 9 खाईवालों को दबोचते हुए करीब साढ़े 26500 नकद की जब्ती की गई है, वहीं उनके कब्जे से लाखों की सट्टा पट्टी भी बरामद की गई है। वहीं चौकी पुलिस ने विक्की समेत चार खाईवालों को गिरफ्तार किया गया है।



Share

Leave a Reply