घर में अकेली युवती के साथ की अश्लील हरकत, मामला दर्ज
रायपुर। घर में अकेली युवती के साथ हाथ-बांह पकड़ बेईज्जत करने की कोशिश कर अश्लील हरकत किया। घटना की रिपोर्ट उरला थाने में दर्ज की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीरगांव उरला निवासी पीडि़ता 25 वर्ष ने आरोप लगाया है कि सोमवार को 8 बजे के आस-पास घर में अकेली देखकर विरेन्द्र मरकाम ने हाथ-बांह पकड़ बेईज्जत करने की नियत से अश्लील हरकत किया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 354 क के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।




