फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर युवती से अश्लील बातें, सिविल लाईन थाना का मामला
रायपुर। राजधानी रायपुर में फेसबुक में दूसरे के नाम से फर्जी आईडी बनाकर एक युवती को अश्लील बातें लिखकर भेजने का एक नया मामला सामने आया है।
घटना की रिपोर्ट सिविल लाईन थाना में दर्ज कराई गई है। बताया गया कि आरोपी रविन्द्र कच्छवाहा पिता बलाराम 35 वर्ष ने फेसबुक पर मोबाईल नंबर 79993-76832 ने दूसरे के नाम पर फेसबुक पर आईडी बनाकर प्रार्थिया को फोटो अपलोड कर अश्लील बात लिखकर भेजा। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 509 ख के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।




