फेसबुक पर देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी, पुलिस में शिकायत दर्ज
कोरबा| राताखार बजरंग चौक में रहने वाले आयाज पहमी ने सोशल मीडिया फेसबुक पर हिंदू देवी-देवताओं के बारे में 14 मई को आपत्तिजनक टिप्पणी की। उसके द्वारा इस तरह का कार्य जान-बूझकर करने के साथ लोगों की आस्था से खिलवाड़ किया गया है।
वार्ड क्रमांक तीन के पार्षद रवि चंदेल, प्रेम स्वामी, शत्रुघ्न मांझी, अजय पटेल, योगेश मिश्रा और अन्य लोगों ने कोतवाली थाना प्रभारी से इस बारे में शिकायत दर्ज कराई है। आवेदन पत्र के साथ फेसबुक पर की गई टिप्पणी के स्क्रीनशॉट के हार्टकापी संलग्र करने के साथ उक्त व्यक्ति पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की गई है। आवेदकों ने कहा है कि दूषित मानसिकता वालों को ठीक करने का काम पुलिस करे।




