CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

चरित्र शंका पर पति ने की नौकर और नौकरानी के साथ मिलकर पत्नी की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा

 चरित्र शंका पर पति ने की नौकर और नौकरानी के साथ मिलकर पत्नी की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा
Share

जांजगीर। कार सवार दंपत्ति से लूट और पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। पति ही हत्यारा निकला है। चरित्र शंका पर पति ने ही अपने घर में काम करने वाले नौकर और उसकी पत्नी के साथ मिलकर अपनी पत्नी की हत्या की थी।

पढ़िए पूरी खबर-
दरअसल, मामला जांजगीर चांपा जिले के चौकी पतोरा थाना बलौदा का है। कार में महिला की लाश मिली थी। पति ने दावा किया था कि चार लुटेरों ने उससे लैपटॉप, कैश व मोबाइल लूटे और उसकी पत्नी की हत्या कर फरार हो गए।

बैंक खाता स्थानांतरण कराने का बहाना –
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी देवेन्द्र सोनी ने पुलिस को बताया था कि अपनी पत्नि दीप्ती सोनी के साथ बैंक खाता स्थानांतरण कराने के कार्य से कोरबा बाल्को आया था। कार्य होने के बाद शाम को बिलासपुर वापस आ रहा था की खिसोरा पंतोरा के बीच सड़क किनारे बाथरूम करने रुका था। इसी दौरान अपने पत्नी के चिल्लाने की आवाज सुनकर गाड़ी के पास गया तो देखा दो नाकाबपोश आदमी गाड़ी में बैठे थे, पीछे में बैठा आदमी दीप्ती का गला रस्सी से फसा रखा था, इसी दौरान 02 और नाकाबपोश आदमी द्वारा पिस्टल दिखाकर उसके हाथों को बांधकर घुटने के बल बैठा दिये तब उसके द्वारा जो लेना है ले लो हमें छोड़ दो कहने पर उसके पास रखे 45000 रूपये 02 नग मोबाइल और लैपटॉप को ले गये की सूचना पर अपराध धारा 397 302 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस ने किया संदेह फिर पूछता शुरू –
घटना स्थल फारेस्ट बेरियर के समीप होने तथा लूट व हत्या का घटनाक्रम संदेहास्पद होना पाये जाने पर प्रार्थी देवेन्द्र सोनी से घटना के संबंध में पूछताछ किया गया, जिस पर देवेन्द्र सोनी ने लिखित सूचना में लिखे बातों को ही दोहराने लगा। बाद मृतिका एवं देवेन्द्र सोनी से जुड़े सभी बारिक तथ्य एंव तकनीकी जानकारी एकत्र किया गया। जानकारी के आधार पर फिर प्रार्थी को चौकी तलब कर मनोवैज्ञानिक तरीके से प्रत्येक बिन्दु पर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर प्रार्थी गोलमोल जवाब देने लगा तथा अपना बयान बार-बार बदलने लगा।

कड़ाई से पूछताछ पर टूटा पति –
पति से कड़ाई से पूछताछ करने पर अपनी पत्नि दीप्ती सोनी के अवैध संबंध से परेशान होकर हत्या करना कबूल किया। उसने बताया कि हत्या करने के लिये घटना से तीन दिन पूर्व बलौदा-पंतोरा मार्ग में ग्राम खिसोरा के पास फारेस्ट बेरियर के समीप घटना को अंजाम देने की योजना तैयार कर प्रदीप सोनी के साथ आया था।

ऐसे दिया घटना को अंजाम –
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी पति 14 जून को बैंक संबंधी कार्य का बहाना लेकर अपने पत्नि दीप्ती सोनी को बिलासपुर से बलौदा होते हुये कोरबा लाया। रात्रि 10:30 बजे कोरबा से वापसी के दौरान पूर्व के योजना अनुसार घटना स्थल पर शौंच के बहाने रुका, जहां पर पहले से ही मौजूद प्रदीप सोनी और उसकी पत्नि शालू गाड़ी के पास आये, जिसके बाद देवेन्द्र सोनी और शालू ने दीप्ती के हाथ-पैर पकड़े और प्रदीप ने अपने पास रखें हरे रंग के रस्सी से दीप्ती सोनी का गला घोटकर हत्या कर दिया। घटना को लूट की घटना में परिवर्तित करने के लिये तीनों के द्वारा गाड़ी का तोड़फोड़ कर पैसा मोबाईल लैपटॉप को गाड़ी से निकाल लिया। प्रदीप सोनी व शालू को मोटर सायकल से बिलासपुर भेज दिया।

तीनों आरोपी गिरफ्तार –
उसके बाद पुलिस को गुमराह करने के लिये अज्ञात व्यक्तियों द्वारा इसके शौंच करने के दौरान लूटकर हत्या करने की सूचना दिया। आरोपी देवेन्द्र सोनी के अपराध स्वीकार करने पर विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी देवेन्द्र सोनी के कब्जे से लैपटॉप को जब्त किया गया है। साथ ही इसके निशानदेही पर मृतिका का मोबाईल एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसायकल को आरोपी प्रदीप सोनी से जब्त किया गया। प्रकरण के आरोपिया शालू सोनी के कब्जे से लूट होना बताये दोनो मोबाईल जब्त कर विधिवत गिरफ्तार किया गया।


Share

Leave a Reply