पूर्व मुख्यमंत्री की तबियत को लेकर बेटे अमित ने ट्वीट कर कहा- पापा की तबियत बहुत गंभीर, दवाओं के साथ उन्हें आपकी दुआओं की जरूरत
रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज नेता अजीत जोगी की तबियत अचानक से खराब हो गई है। आपको बता दे की अजीत जोगी गंगा इमली खा रहे थे, तभी उनकी तबीयत बिगड़ी, घर पर कार्डियक अरेस्ट के बाद इलाज के लिए रायपुर के नारायणा अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
पढ़िए पूरी खबर-
नारायणा अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. सुनील खेमका ने बताया कि अजीत जोगी अपने बंगले पर गंगा इमली खा रहे थे। इसी दौरान एक बीज उनके गले पर जाकर अटक गया। जिससे वजह से कार्डियक अरेस्ट आया है। उनकी धड़कन लगभग रुक गई थी, अब रिकवरी हो रही है। लेकिन उनकी स्थिति गम्भीर बनी हुई है। और दस डॉक्टरों की एक टीम उनकी सेहत पर लगातार निगरानी रख रही है। उन्हें वेटींलेटर पर रखा गया है।
अमित जोगी ने ट्वीट कहि ये बाते-
इस बीच अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी ने ट्वीट कर लिखा कि पापा की तबियत बहुत गंभीर है। ढाई करोड़ छत्तीसगढ़वासियों की प्रार्थनाओं और ईश्वर की इच्छा पर ही अब सब कुछ निर्भर है। वे एक योद्धा हैं। हमको पूर्ण विश्वास है कि वो जल्द ही एक बार फिर इस परिस्थति को हराकर स्वस्थ और अजेय होंगे। दवाओं के साथ उन्हें आपकी दुआओं की जरूरत है।
पापा(@ajitjogi_cg)की तबियत बहुत गम्भीर है।ढाई करोड़ छत्तीसगढ़वासियों की प्रार्थनाओं और ईश्वर की इच्छा पर ही अब सब कुछ निर्भर है।वे एक योद्धा हैं।हम को पूर्ण विश्वास है कि वो जल्द ही,एक बार फिर इस परिस्थिति को हराकर स्वस्थ और अजेय होंगे।दवाओं के साथ उन्हें आपकी दुआओं की जरूरत है।
— Amit Jogi (@amitjogi) May 9, 2020
इसके आलावा अमित जोगी ने जानकारी दी है कि अजीत जोगी को अभी 48 घंटे के लिए ऑब्जर्वेशन में रखा गया हैं। डाक्टरों की सलाह के बाद ही बाहर ले जाएंगे। अजीत जोगी के हेल्थ बुलेटिन में बताया कि कार्डियक अटैक के बाद जोगी को अस्पताल में भर्ती किया गया है। जोगी की पल्स वापस आ गई है। ECG भी सामान्य है। फिलहाल उन्हें अभी वेंटिलेटर पर रखा गया है।





