BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

महापौर की पहल पर ग्रीन आर्मी के 25 सदस्यों ने बूढातालाब में सफाई में किया श्रमदान

महापौर की पहल पर ग्रीन आर्मी के 25 सदस्यों ने बूढातालाब में सफाई में किया श्रमदान
Share

रायपुर। आज नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा निरंतर विगत 11 मई से चल रहे 14 वीं सदी के ऐतिहासिक बूढातालाब स्वामी विवेकानंद सरोवर की जलकुंभी व गाद सफाई के विषेष महाभियान में महापौर एजाज ढेबर की पहल पर राजधानी की पर्यावरण प्रेमी सामाजिक संस्था ग्रीन आर्मी के 25 सदस्यों ने आगे आकर बूढातालाब की जलकुंभी सफाई में श्रमदान किया एवं महापौर ढेबर के नेतृत्व में 25 मई तक प्रतिदिन बूढातालाब की सफाई में श्रमदान करने का प्रण सामूहिक रूप से समाजहित में पर्यावरण संरक्षण हेतु लिया। 
 
आज महापौर एजाज ढेबर ने निगम आयुक्त सौरभ कुमार के साथ नगर निगम द्वारा निरंतर जारी ऐतिहासिक बूढातालाब की विषेष सफाई के महाभियान की प्रगति एवं व्यवस्था का एमआईसी सदस्य सुरेष चन्नावार, पूर्व पार्षद मनोज कंदोई, जोन 7 कमिष्नर विनोद पाण्डेय, जोन कार्यपालन अभियंता रधुमणी प्रधान की उपस्थिति में निरीक्षण कर प्रत्यक्ष अवलोकन किया। महापौर ढेबर एवं आयुक्त कुमार ने निगम जोन 7 अधिकारियों को बूढातालाब से जलकुंभी एवं गाद की सफाई करने के अभियान को शत प्रतिषत सफाई कर प्राथमिकता के साथ 25 मई 2020 तक पूर्ण करवाना सुनिष्चित करने के निर्देष दिये। 

जोन 7 अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में नगर निगम जोन 7 स्वास्थ्य विभाग, निगम मुख्यालय स्वास्थ्य विभाग, निगम मुख्यालय महापौर स्वच्छता हेल्प लाईन विषेष गैंग के 85 सफाई मित्रों सहित 30 सफाई मित्रों की अतिरिक्त विषेष टीम को मिलाकर 115 सफाई मित्रों एवं 50 विषेषज्ञ मछुआरों इस प्रकार 165 श्रमिकों की सहायता से निरंतर बूढातालाब के भीतर से जलकुंभी व गाद निकालने का कार्य अत्यंत तेज गति से किया जा रहा है। विगत 11 मई से प्रारंभ अभियान के तहत अब तक 550 डम्पर से अधिक मात्रा में जलकुंभी व गाद तालाब से निकालकर उसका परिवहन करवाया जा चुका है। 11 ट्रकों एवं 7 पोकलेन मषीनों की निरंतर सहायता प्रतिदिन 8 बजे सुबह से दोपहर 1 बजे तक एवं संध्या 4 बजे से 5 बजे तक ली जा रही है। महापौर ढेबर पार्षदों सहित प्रतिदिन महाभियान का निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देष अधिकारियों को दे रहे है एवं प्रतिदिन सफाई हेतु श्रमदान कर रहे है। महापौर ढेबर ने नगर निगम रायपुर की ओर से राजधानी के ऐतिहासिक बूढातालाब से जलकुंभी व गाद निकालने के सफाई महाभियान में आगे आकर सभी नागरिको एवं संगठनों से सहभागी बनने का आव्हान समाज हित में पर्यावरण संरक्षण हेतु किया है। उन्होने कहा है कि नगर निगम रायपुर एवं रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा राज्य शासन के नगरीय प्रषासन एवं विकास विभाग के दिषा निर्देष अनुरूप बूढातालाब को राजधानी शहर का सबसे सुन्दर व विकसित स्थल बनाने का कार्य सफाई पूर्ण करने के तत्काल बाद समय सीमा तय कर प्रारंभ कर दिया जायेगा। नगर निगम एवं स्मार्ट सिटी लिमिटेड ऐतिहासिक बूढातालाब के संरक्षण, विषेष सफाई, गहरीकरण, सौंदर्यीकरण कार्य हेतु पूरी तरह कृत संकल्पित है। 


Share

Leave a Reply