राजधानी में एक बार फिर हुई चाकू-बाजी, युवक ने बिल्डर को मारा चाकू
रायपुर। छत्तिसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बार फिर चाकू-बाजी की घटना सामने आ रही है जहां मोवा इलाके में पैराडाइज सोसाइटी में एक युवक ने बिल्डर को चाकू मार दिया। बिल्डर ने युवक को इलाके में फालतू घूमने से मना किया था, इस बात से युवक को इतना गुस्सा आया कि उसने बिल्डर को चाकू मार दिया। मोवा थाना पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।




