BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

एक दिया कौशल्या के राम के नाम: विधायक विकास उपाध्याय ने जनता में बांटा एक लाख दिया

 एक दिया कौशल्या के राम के नाम: विधायक विकास उपाध्याय ने जनता में बांटा एक लाख दिया
Share

रायपुुर। रायपुर पश्चिम के विधायक व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने आज सुबह से ही पूरे राजधानी रायपुर में जनता के बीच एक लाख दिया वितरित कर एक-एक घर में कल भगवान राम के नाम एक दिया जलाने का निवेदन किया है। इस मौके पर विकास उपाध्याय ने कहा अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद कांग्रेस व अन्य सामाजिक संगठनों के लिए अब बड़ी चुनौती ये है कि भाजपा द्वारा धर्म के नाम पर किये जाने वाले मार्केटिंग को कैसे रोका जाए, ताकि पूरे देश में आपसी भाई चारा व प्रेम सदभावना बनी रहे।
 
 
विकास उपाध्याय कल राम भगवान के जन्मस्थली अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के शुभारंभ के अवसर पर पूरे रायपुर राजधानी को श्री राम मय बना देना चाहते हैं। इसके लिए वे एक एक घर में दिया जले के लिए घर घर मे खुद दिया पहुंचाने आज सुबह से ही अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम एक लाख दिए वितरित कर चुके हैं।
 
 
इस अवसर पर वे स्वयं एक एक स्टाल पर जा कर आम लोगों को दिया वितरित कर अपील कर रहे हैं कि कल श्री राम के नाम आप सभी अपने घरों में एक एक दिया जरूर जलायें। विकास उपाध्याय ने कहा छत्तीसगढ़ भगवान राम के कौशल्या माता की नगरी है,जो उत्साह अयोध्या में है उससे कहीं छत्तीसगढ़ में है। विकास ने कल 5 अगस्त को दीपावली की तरह सभी जनों से हर्षोल्लास के साथ राम भगवान के नाम मनाये जाने की अपील की है।
 
 
विकास उपाध्याय ने कहा भगवान राम हिंदुओं के आस्था के प्रतीक हैं और राम मंदिर का निर्माण पूरे हिन्दू धर्म की जीत है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा हमें इस बात को लेकर भी सतर्क रहने की जरूरत है कि इस आस्था के प्रतीक भगवान राम का अब कोई राजनीतिकरण न हो। भगवान राम के नाम पर कोई राजनैतिक पार्टी वोट की राजनीति न करे।


Share

Leave a Reply